फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A saint murdered in Hanumangarhi in Ayodhya.

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत की ईंट से सिर कूचकर हत्या, गौशाला में पड़ा मिला शव

Sun, 04 Apr 2021 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
A saint murdered in Hanumangarhi in Ayodhya.
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु महंत कन्हैया दास की रात में सोते समय ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई। उनका शव चरणपादुका मंदिर की गौशाला में पाया गया है। वह बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु इकट्ठा हो गए। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिले की कोतवाली रायगंज क्षेत्र स्थित चरण पादुका मंदिर की गौशाला में महंत सोए हुए थे तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

जमीन व मकान को लेकर चल रहा था विवाद

मृत महंत के गुरुभाई रामानुजदास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका मंदिर में स्थित गौशाला में सो रहे थे जहां उनकी हत्या कर दी गई। उनका जमीन व मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक, आरोप के आधार पर गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed