{"_id":"623808a04644ba465520fe47","slug":"a-prisoner-commits-suicide-in-jail-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: आदर्श कारागार में गमछे से फंदा लगाकर कैदी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: आदर्श कारागार में गमछे से फंदा लगाकर कैदी ने लगाई फांसी
Mon, 21 Mar 2022 10:39 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:39 AM IST
सार
जिला कारागार में सोमवार की सुबह एक कैदी ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी जेल के अन्य कैदियों से मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आदर्श कारागार में सोमवार सुबह सजायाफ्ता कैदी सुनील करौरी (40) का शव बैरक के बाहर खिड़की के सहारे लटकता हुआ मिला। उसके गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
कैदियों ने जब उसे देखा तुरन्त जेलकर्मियों को सूचना दी। आनन-फानन जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल प्रशासन ने आलाधिकारियों के साथ ही गोसाईंगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई मे लगी है। प्रभारी जेल अधीक्षक सीपी त्रिपाठी से सम्पर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन