{"_id":"62caaeab4a43dd53141ae3e8","slug":"a-police-van-hits-road-vendors-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: पटरी दुकानदारों के ठेलों में टक्कर मारते हुए कूड़ेदान पर चढ़ी पुलिस की गाड़ी, पीकर चला रहा सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Raebareli: पटरी दुकानदारों के ठेलों में टक्कर मारते हुए कूड़ेदान पर चढ़ी पुलिस की गाड़ी, पीकर चला रहा सिपाही सस्पेंड
Sun, 10 Jul 2022 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:22 PM IST
सार
एक बेकाबू पुलिस का वाहन पटरी दुकानदारों के ठेलों को टक्कर मारता हुआ कूदेदान पर चढ़ गया। घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि, कोई भी गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात बेकाबू पुलिस का वाहन पटरी दुकानदारों के ठेलों में टक्कर मारते हुए कूड़ेदान में चढ़ गया। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन पटरी दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पता चला कि सिपाही शराब पिए हुए था। सिपाही का नाम राधेश्याम है।
विज्ञापन
पुलिस का वाहन देख कर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और काफी देर तक हंगामा किया। कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई दुकानदारों के ठेलों में टक्कर मारते हुए कूड़ेदान पर जा चढ़ी।
विज्ञापन
ठेलों में टक्कर से अफरातफरी मच गई। खरीदारी कर रहे लोग भाग खड़े हुए। हादसे में तीन लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है लेकिन कोई अस्पताल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन