फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A police man suspended for eve teasing.

युवती को कॉलगर्ल बता, पुलिस मैन ने की अश्लील हरकतें

Sun, 24 Aug 2014 03:46 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Aug 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
A police man suspended for eve teasing.

गोमतीनगर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल ने शनिवार शाम नशे में धुत होकर एक युवती से छेड़खानी की। ऑफिस से निकली युवती के टैंपो से उतरते ही पान की दुकान पर बुलाया।

विज्ञापन


कॉलगर्ल बताते हुए पूछताछ शुरू की और जबरन बाइक पर बैठाने लगा। विरोध पर पीटा भी। किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी युवती के पीछे-पीछे उसके ऑफिस जा धमका।

आला अफसरों से शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।

युवती को बताया कॉलगर्ल

A police man suspended for eve teasing.

इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामप्रदीप यादव ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती शाम को ऑफिस के काम से निकली। थाने के पास टैंपो से उतरकर लिंक रोड पर पैदल जा रही थी। रास्ते में पान की दुकान के पास खड़े हेडकांस्टेबल मनदीप कुमार ने रोककर पूछताछ शुरू कर दी।

युवती का कहना है कि नशे में धुत मनदीप पान की दुकान पर बुलाने के साथ कॉलगर्ल होने की बात कहते हुए अभद्रता करने लगा। कोल्डड्रिंक पीने को कहने के साथ मोबाइल नंबर पूछा।

पुलिसकर्मी के इरादे भांपकर घबराई युवती ने गलत नंबर बताया और जाने लगी। इस पर मनदीप ने रोका और जबरन बाइक पर बैठाने लगा। विरोध पर पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कर दिया निलंबित

A police man suspended for eve teasing.

शोर मचाने पर भी लोगों को मदद न करते देख किसी तरह खुद को छुड़ाया और ऑफिस की तरफ दौड़ी। मनदीप ने भी बाइक उसके पीछे लगा दी। ऑफिस पहुंचकर युवती ने बॉस व सहकर्मियों को पूरी घटना बताई।

कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के आला अफसरों को फोन करके हेडकांस्टेबल की करतूत बताई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर मौके पर पहुंचे। ऑफिस के बाहर बाइक लेकर खड़े मनदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

युवती ने ऑफिस के स्टाफ के साथ गोमतीनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कागजी खानापूरी कर मनदीप को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा। हेडकांस्टेबल मनदीप की करतूत पता चलते ही एसएसपी ने उसे निलंबित करने आदेश किए हैं।

विज्ञापन

पुराना रिकॉर्ड है मनदीप का

A police man suspended for eve teasing.

गोमतीनगर में मालखाना इंचार्ज का काम संभाले हेडकांस्टेबल मनदीप कुमार पहले जानकीपुरम थाने में तैनात था। तत्कालीन एसओ अमित सिंह के करीबी मनदीप को 15 सितंबर 2013 की रात जानकीपुरम थाने में नशे में पकड़ा गया था।

प्रॉपर्टी डीलरों के सहयोग से हुई दावत में मनदीप ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एसओ के कक्ष में जाम लड़ाए और नशे में धुत होने के बाद सोफे पर लुढ़क गया था। एसओ के कक्ष में जाम लड़ने की भनक लगने पर डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा ने एसओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह को मौके पर भेजा था।

नशे में बेसुध मिले मनदीप को डॉक्टरी मुआयने के बाद निलंबित किया गया था। मौके से भाग निकले दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इससे पहले 5 जुलाई 2013 की रात तत्कालीन एसएसपी जे रविंदर गौड के आदेश पर आरआई ने छापा मारा था।

उस वक्त तीन कांस्टेबल नशे में धुत मिले थे, जबकि मनदीप बच निकला था। खास बात यह है कि जानकीपुरम थाने के तत्कालीन एसओ अमित सिंह अब गोमतीनगर थाने में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed