फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man throws acid on her wife in Thakurganj Lucknow.

लखनऊ: घरेलू कलह में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, दूसरी शादी करने को लेकर हुआ विवाद

Wed, 18 Aug 2021 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Aug 2021 04:20 PM IST
सार

मंगलवार रात दोनों का जमकर झगड़ा हुआ। इसी बीच गुस्से में गोपी ने बाथरूम के पास रखा तेजाब लाकर रेनू पर फेंक दिया जिससे कि वह बुरी तरह झुलस गई। उसके गर्दन, हाथ व पैरों पर तेजाब पड़ गया जिससे वह फर्श पर गिर कर तड़पने लगी। उसकी हालत देख गोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
A man throws acid on her wife in Thakurganj Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज के खिन्नी चौराहा के पास किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी का आरोप है कि युवक दूसरी शादी करना चाहता है। इसे लेकर काफी दिनों से घर में कलह चल रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से संडीला के हरदोई का रहने वाला गोपी लखनऊ में ठाकुरगंज स्थित खिन्नी चौराहा के पास किराए के मकान पर रहकर हलवाई की दुकान करता है। 2009 में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसकी शादी दिल्ली की रहने वाली रेनू नाम की युवती से हुई थी जिसके तीन बच्चे  हैं। शादी के बाद से लगातार पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। पत्नी का आरोप है कि उसका पति मारपीट करता था और उसे छोड़कर दूसरी शादी करना चाह रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार रात भी दोनों का जमकर झगड़ा हुआ। इसी बीच गुस्से में गोपी ने बाथरूम के पास रखा तेजाब लाकर रेनू पर फेंक दिया जिससे कि वह बुरी तरह झुलस गई। उसके गर्दन, हाथ व पैरों पर तेजाब पड़ गया जिससे वह फर्श पर गिर कर तड़पने लगी। उसकी हालत देख गोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक और लोगों ने आकर देखा तो घटना की पुलिस को सूचना दी। वहीं, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed