{"_id":"62c2e91a8f77bb55f651bb4a","slug":"a-man-shoots-his-friend-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: शराब पीते समय दोस्त ने झोंका फायर, हाथ को चीरते हुए निकल गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohanlalganj: शराब पीते समय दोस्त ने झोंका फायर, हाथ को चीरते हुए निकल गई गोली
Mon, 04 Jul 2022 06:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jul 2022 06:50 PM IST
सार
मोहनलालगंज में शराब पीते समय दोस्तों में विवाद हो गया जिस पर एक दोस्त ने दूसरे पर फायर झोंक दिया। गोली हाथ को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन
घायल हुआ अरविंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज की पुलिस चौकी के गांव सोहावा मे शराब पी रहे दोस्तो में विवाद हो गया इसी बीच एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर तमंचे से फायर कर दिया। घटना के बाद गोली लगने से घायल दोस्त को छोड़कर साथी भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोहावा गांव मे अरविंद घर पर अपने दोस्त लवकुश, रिन्कू समेत अन्य के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच आपस मे कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लवकुश ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे गोली अरविंद का बायां हाथ चीरते हुए निकल गई। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल को छोड़कर साथी भाग खडे़ हुए। मौके पर पहुंची पुलिस को शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट व गिलास बरामद हुए हैं। पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाई जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में दो लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था जिसमें युवक घायल हुआ है। विवाद में गोली चलने की बात भी बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।