फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man shoot his father in Kanpur.

दुल्हन हकलाई तो दूल्हे के भाई ने पिता को गोली मारी

Sun, 01 May 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 May 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
A man shoot his father in Kanpur.

सरोजनीनगर के एक इलाके के युवक ने कानपुर के सचेंडी में दुल्हन के हकलाने पर दूल्हे और उसके भाई ने उसे विदा कराने से इनकार कर दिया और पिता ने समझाने की कोशिश की तो दूल्हे के भाई ने अपने पिता को गोली मार दी और भाग गया।

विज्ञापन


दूल्हे के पिता को गर्दन में गोली लगने की जानकारी पर जनाती-बराती सब भाग निकले।  घायल को पीजीआई लखनऊ ले जाने की बात कहकर बाराती भाग निकले। बाद में दुल्हन को लखनऊ भिजवाया गया। दूल्हे के भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सचेंडी कस्बा निवासी किसान राजबीर सिंह की बेटी शालिनी की बारात हाइडिल कालोनी अमौसी लखनऊ से शुक्रवार शाम आई थी। जयमाल के बाद देर रात फेरे पड़े। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेवा से उठे दूल्हे संजय सिंह ने छोटे भाई नान सिंह से दुल्हन के हकलाने की बात कहते हुए विदा कराने से इनकार कर दिया। नान सिंह ने पिता जितेंद्र सिंह को पूरी बात बताई और दुल्हन को विदा कराने से इंकार कर दिया।

गुस्से से कट्टा निकाला और पिता को मार दी गोली

A man shoot his father in Kanpur.

जितेंद्र ने बेटे को अपनी और लड़की पक्ष की प्रतिष्ठा का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया तो पिता-पुत्र में विवाद हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक गुस्से से भरे नान सिंह ने कमर से कट्टा निकाला और पिता की गर्दन पर गोली मार दी। इसके बाद सभी भाग खड़े हुए।

बाराती लखनऊ पीजीआई में इलाज कराने के नाम पर घायल जितेंद्र के साथ निकल गए। बाद में सचेंडी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कस्बे के चौकीदार शेरा सिंह की तहरीर पर नान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि घटना के बाबत गांव में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लखनऊ भेजी गई है।

हर्ष फायरिंग में घायल होने की खबर

A man shoot his father in Kanpur.

चौकीदार शेरा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मौके पर पहुंचा तो लोगों ने कलेवा के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता के घायल होने की जानकारी दी।

कुछ देर बाद पता चला कि दुल्हन के हकलाने पर दूल्हे ने विदाई से मना किया तो छोटे भाई व पिता में भिड़ंत हुई। इस पर पिता ने छोटे भाई को गोली मार दी।

वहीं, एसओ सरोजनीनगर सुधीर कुमार ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। बोले कि कानपुर में हुई घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed