फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered over land dispute in Amethi.

अमेठी: भाजपा बूथ पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Thu, 28 Jan 2021 05:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
A man murdered over land dispute in Amethi.
वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

खेतों की रखवाली करने बुधवार देर शाम घर से निकले भाजपा बूथ पदाधिकारी का शव गुरुवार सुबह नहर पटरी पर पड़ा मिला। युवक के सिर व पीठ पर गोली मारी गई थी। परिवारीजनों ने गांव के ही चार लोगों पर भूमि विवाद में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने मौका मुआयना किया है। लापरवाही पर हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरे भुलई का पुरवा मजरे संग्रामपुर निवासी बृजेश सिंह (42) बुधवार देर शाम बाइक से पतऊ का पुरवा स्थित खेत की रखवाली करने निकले थे। देर रात तक वे घर वापस नहीं आए। गुरुवार सुबह पतऊ का पुरवा के समीप स्थित नहर पटरी के किनारे गुरुबचन सिंह के खेत के बगल बृजेश का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


एसएचओ  संग्रामपुर प्रेमचंद्र उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। बृजेश के सिर व पीठ पर गोली लगी थी। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षित सरकारी भूमि पर
विज्ञापन
विज्ञापन

 किए गए कब्जे को खाली कराने तथा उनकी लगातार मदद करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं ले जाने पर अड़ गए।  हालांकि बाद में एसपी की ओर से आरोपी दरोगा एमके सचान को निलंबित करने, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को खाली कराने के आश्वासन के बाद शव उठाने दिया।

मृतक के भाई कमलेश सिंह (संग्रामपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या १८७ के बूथ प्रभारी) की तहरीर पर पुलिस ने इंद्र प्रकाश सिंह समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिराफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमें गठित की गई है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा है।

न्यायालय में चल रहा भूमि का मुकदमा
मृतक के भाई कमलेश सिंह के अनुसार इंद्र प्रकाश सिंह ने उनकी विधवा चाची की भूमि का जालसाजी से बैनामा करा लिया था। जानकारी होने पर परिवार वालों ने बैनामा निरस्त कराने के लिए दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर करते हुए तहसीलदार न्यायालय में खारिज दाखिल में आपत्ति लगाया है। दीवानी से स्थगन होने के चलते भूमि पर मृतक पक्ष का ही कब्जा है। आरोप है कि इंद्र प्रकाश उसी मुकदमे में सुलह लगाने के लिए आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पांच मई को जबरन भूमि पर कब्जा करने गए तो विरोध करने पर पुलिस ने उल्टा उन्हीं लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। हल्का दरोगा एमके सचान पर  सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

छावनी में तब्दील किया गया गांव
बृजेश सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह, एडीएम एसपी सिंह, एएसपी दयाराम सरोज, एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ अर्पित कपूर समेत सभी सर्किल सीओ व सभी थाना प्रभारी, क्यूआरटी व पीएसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स संग्रामपुर पहुंच गई। एहतियातन मृतक तथा आरोपी के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक बृजेश सिंह का बड़ा बेटा शिवेंद्र सिंह बीएसई एजी की पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा बेटा बृजेंद्र सिंह हाईस्कूल में है। पिता की मौत के बाद दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। बृजेश की पत्नी कंचन का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। एसओजी समेत कई टीमें गठित की गई हैं। आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बृजेश की हत्या की असली वजह के साथ ही प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर घटना का अनावरण किया जाएगा।


प्रधानी चुनाव लडऩे की तैयारी में थे बृजेश
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक बृजेश सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ऩे की तैयारी में थे। बृजेश इन दिनों ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार भी कर रहे थे। जबकि इंद्र प्रकाश भी प्रधान पद का चुनाव लड़ते हैं। लोग बृजेश की हत्या को जमीन के साथ ही प्रधानी की भी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed