{"_id":"58146aba4f1c1b250ebc2103","slug":"a-man-murdered-on-national-highway-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
नेशनल हाईवे पर रामकोट इलाके में टोल टैक्स के निकट शुक्रवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे एक लकड़ी व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
रामकोट में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम शहर के विजय लक्ष्मी नगर निवासी संदीप अग्रवाल (35) पुत्र महावीर स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने स्कूटी के बगल में बाइक लगाकर उसे रोक लिया। व्यापारी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद बाइक सवार युवक भाग निकले। उधर, गोली चलने की आवाज सुन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जख्मी व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, खबर पाकर सीओ सिटी रामसनेही यादव, एसओ चंद्रभान यादव मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि विजय लक्ष्मी नगर निवासी संदीप लकड़ी के व्यापारी थे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।