फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man murdered in Nagram in Lucknow.

लखनऊ: नगराम में गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, दोस्तों के साथ शाम को निकला था

Wed, 02 Feb 2022 12:40 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Feb 2022 12:40 PM IST
सार

लखनऊ के नगराम के एक गांव में युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। पुलिस ने मामले में दो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
a man murdered in Nagram in Lucknow.
शिवकुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगराम के पतौना गांव में मंगलवार देर शाम दोस्तों संग घर से निकला एक युवक लापता हो गया। बुधवार सुबह गांव के बाहर खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। आशंका है कि गला दबाने के साथ ही किसी भारी चीज से सिर कूंचकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने उसके तीन दोस्तों व एक महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नगराम इंस्पेक्टर शमीम खान ने बताया कि मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्दी वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


नगराम के पतौना गांव के बाहर नहर कोठी के पास बुधवार सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देख भीड़ लग गई। पता चला कि शव पतौना गांव के ही शिवकुमार (34) का है। सूचना पर उसकी पत्नी पुष्पा बिलखती हुई वहां पहुंची। नगराम इंस्पेक्टर भी पुलिस टीम लेकर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाने के साथ ही सिर पर किसी भारी चीज से वार करके शिवकुमार की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवकुमार की पत्नी पुष्पा से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि मंगलवार शाम गांव के ही महेश गौतम, जीतू यादव और रोहित उर्फ टिल्लू उसके घर आए थे। इसी बीच शिवपुरा गांव की एक महिला का फोन आया तो शिवकुमार उक्त लोगों संग घर से चले गए थे। कुछ देर बाद फोन करने पर शिवकुमार ने मोहनलालगंज में होने की जानकारी दी। देर रात तक शिवकुमार के नहीं लौटने पर कॉल करने पर उसका फोन बंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगराम इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवकुमार की पत्नी ने तहरीर देकर गांव के ही तीन युवकों व एक महिला पर शक जताया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही कई पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed