फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man murdered in jagdishpur village in lucknow

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, मचा कोहराम

Fri, 22 Dec 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
a man murdered in jagdishpur village in lucknow
डेमो
लखनऊ में माल के जगदीशपुर गांव निवासी राजेंद्र उर्फ रजनू (40) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर लटका दिया। सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन


राजेंद्र की पत्नी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने खुदकुशी की है। जगदीशपुर निवासी राजेंद्र के परिवार में मां शिवदेवी, पत्नी रंजना, बेटी सुरेखा, अनामिका और बेटा अभिराज है।
विज्ञापन


पत्नी रंजना के मुताबिक, गांव का एक व्यक्ति बुधवार रात राजेंद्र को बुला ले गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो पत्नी ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रंजना के मुताबिक, वह साथ जाने वाले युवक के घर भी गई, लेकिन वहां से भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नशे में था राजेंद्र

a man murdered in jagdishpur village in lucknow
राजेंद्र उर्फ रजनू (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सुबह गांव के बाहर राम अवतार के बाग में राजेंद्र का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शव देखा और परिवारीजनों को सूचना दी। शव पेड़ पर गमछे के फंदे पर लटक रहा था। चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जिससे खून निकल रहा था।

एसओ माल वीरेंद्र सोनकर के मुताबिक, राजेंद्र ने खुदकुशी की है। उसका शव पेड़ से लटक रहा था। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिवारीजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। शरीर पर चोट लगने की जहां तक बात है वह नशे की हालत में गिरने से लगी है। शराब के नशे में ही राजेंद्र ने गमछे के सहारे फांसी लगा ली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। राजेंद्र की पत्नी रंजना ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रंजना के मुताबिक, गांव का युवक रात आठ बजे राजेंद्र को बुलाकर ले गया था। उसके साथ तीन अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। ताकि राजेंद्र की मौत को खुदकुशी साबित किया जा सके। हालांकि, पुलिस आरोप को सिरे से खारिज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed