फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in a village in Amethi.

अमेठी में पुरानी रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 26 Jan 2021 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
A man murdered in a village in Amethi.
मृतक प्रेम नारायण द्विवेदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे पयासी मजरे नुवांवा गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी राजा राम द्विवेदी और घनश्याम द्विवेदी के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे बेनीवाल द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, घनश्याम द्विवेदी व अविनाश द्विवेदी लाठी डंडे से लैस होकर राजाराम द्विवेदी के घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे सुनकर राजाराम का 30 वर्षीय पुत्र प्रेम नारायण द्विवेदी घर से बाहर निकला और गाली देने वालों से आपत्ति जताई। प्रेम के बाहर निकलते ही उपरोक्त लोग उस पर टूट पड़े और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच भाई का शोर सुनकर लखन लाल द्विवेदी छत से नीचे की ओर भागे। शोर मचाने पर उपरोक्त लोग भाग खड़े हुए। परिजन प्रेम नारायण के पास पहुंचे तो वो बेहोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई लखन लाल द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed