फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife for dowry in gosainganj in lucknow

दहेज के लिए पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर बेहोश होने पर गला दबाकर की हत्या, पति गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2019 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife for dowry in gosainganj in lucknow
पूजा (फाइल फोटो) आरोपी चंदन। - फोटो : amar ujala

गोसाईंगंज के कबीरपुर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को गला दबाकर मार डाला। वारदात के बारे में पता चलते ही भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजवाया। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


निगोहां थानाक्षेत्र के पुरहिया निवासी शैलेंद्र गौतम ने छह जून को छोटी बहन पूजा गौतम (22) की शादी हिंदू रिति रिवाज से गोसाईंगंज के कबीरपुर निवासी जगजीवनराम के बेटे चंदन से की थी।
विज्ञापन


शैलेंद्र के मुताबिक, एक सप्ताह से पति चंदन व्यापार करने की खातिर मायके से पैसा और सोने की चेन बनवाकर लाने को परेशान कर रहा था। पति चंदन ने शुक्रवार रात परिवारीजनों के साथ मिलकर पत्नी को पीटा। बेहोश हो जाने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल के लोग अक्सर करते रहते थे पिटाई

A man murdered his wife for dowry in gosainganj in lucknow

भाई के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वाले पूजा से दो लाख नकद व एक तोले सोने की चैन लाने को कह रहे थे। इसको लेकर ससुराल के लोग पूजा को अक्सर पीटते थे। सास ने शुक्रवार रात चार बजे फोन कर सूचना दी कि पूजा कमरे में मृत पड़ी है।

इसके बाद शैलेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। बहन का शव छत के ऊपर चटाई पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed