{"_id":"6087c3668ebc3e59281adc93","slug":"a-man-murdered-his-brother-s-wife-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: देवर ने भाभी को लाठी से पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: देवर ने भाभी को लाठी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
Tue, 27 Apr 2021 01:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:25 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि देवर ने भाभी से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए कहा था बात न मानने पर देवर ने उसे लाठी से पीटा। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गांव में लाठी की मार से घायल भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
विज्ञापन
शिवनाम गांव का चन्द्रशेखर रावत बीती रात गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर भाभी दुलारा (38) पत्नी गुड्डू पर उसने लाठी से हमला कर दिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस चन्द्रशेखर की तलाश कर रही है। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि देवर ने भाभी से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए कहा था लेकिन भाभी ने उसकी बात नही मानी तो उसने यह घटना की है। हालांकि पुलिस अभी इस बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन