फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Talkatora Crime News: A man murdered his aunt and commits suicide in Talkatora Lucknow.

Lucknow: पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या कर भतीजे ने की खुदकुशी, पानी के पाइप से गला घोंट कर मार डाला

Wed, 14 Jul 2021 11:15 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 AM IST
सार

मूलरूप से घनश्याम वर्मा हरदोई के रहने वाले हैं। उनकी शादी 2000 में अनीता से हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है।

विज्ञापन
Lucknow Talkatora Crime News:  A man murdered his aunt and commits suicide in Talkatora Lucknow.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा (43) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई वारदात को उनके सगे भतीजे अजीत वर्मा (38) ने अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा के मुताबिक राजाजीपुरम ई ब्लॉक निवासी घनश्याम वर्मा पीसीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में प्रयागराज में महानिरीक्षक निरीक्षक निबंधन के कार्यालय में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी अनीता वर्मा और दो बेटे राजाजीपुरम आवास पर रहते हैं। घनश्याम वर्मा के भाई राधेश्याम वर्मा का बेटा अजीत वर्मा भी उनके साथ रहता था। वह पिछले 10 साल से साथ रहता था। सोमवार को किसी बात पर अनीता और अजीत में कहासुनी हुई, जिस पर नाराज होकर अजीत ने अपनी सगी चाची अनीता का बाथरूम में शावर पाइप से गला घोंट दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बगल के कमरे में जाकर अजीत ने  चादर के फंदे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


डांस क्लास के लिए बाहर जाने की बात कह निकले
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक घनश्याम वर्मा के बड़े भाई राधेश्याम वर्मा का निधन 2008 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने भतीजे अजीत को अपने साथ लखनऊ वाले आवास पर रखा था। मूलरूप से घनश्याम वर्मा हरदोई के रहने वाले हैं। उनकी शादी 2000 में अनीता से हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है। वहां सराराबाग में रहते हैं। घनश्याम वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी डांस क्लास में भी जाती थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ा बेटा अलंकार का मोबाइल खराब हो गया था। जिसे ठीक कराने केलिए वह श्रीराम टावर हजरतगंज आया था। घर पर 8 साल का छोटा बेटा और दो रिश्तेदारों के छोटे बच्चे थे। जो दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में टीवी देख रहे थे। उससे अजीत ने बोला कि वह अनीता को डांस क्लास में  छोड़कर आ रहा है। कुछ देर बाद वह वापस आया। घर में काफी देर तक रहा। फिर शाम को पांच बजे यह कहकर निकला कि अनीता को लेने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो शुरू हुई तलाश
बड़े बेटे अलंकार ने पुलिस को बताया कि देर शाम को वह छह बजे वापस आया। तब तक मां घर नहीं पहुंची थी। कुछ देर बाद चचेरा भाई अजीत वहां पहुंचा। उसने बताया कि अनीता डांस क्लास में नहीं है। दोनों मिलकर बाहर उसकी तलाश में जुट गये। रात करीब 8 बजे तक दोनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अलंकार ने अपने पिता को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक देर रात को वह घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भी रिश्तेदारों व परिचितों में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

देर रात को तीसरी मंजिल के बाथरूम में मिला शव

थककर घर पहुंचने के बाद पूरे परिवारीजनों ने घर की तलाशी लेनी शुरू की। देर रात को तीसरी मंजिल पर जब घनश्याम वर्मा पहुंचे तो वहां बाथरूम का दरवाजा खुला था। अंदर गये तो देखा अनीता का शव पड़ा था। पास में शावर गन का पाइप टूटा शव के पास मिला। इसके बाद अजीत की तलाश शुरू की। तो पास वाले कमरे में अजीत का शव पंखे से लटकता मिला। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा ने तड़के करीब 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनाें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोपहर में कर दी थी हत्या, दिन भर रहा परेशान
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक अजीत ने अपनी चाची अनीता की हत्या दोपहर में ही कर दी थी। वह न तो डांस क्लास गया था। न ही अनीता। बच्चों को भ्रमित करने के लिए उसने यह कहानी रची थी। अजीत की कहानी के संबंध में डांस क्लास के शिक्षकों से भी पूछताछ की जाएगी। दिन भर बच्चों को भ्रमित करने के बाद जब उसे लगा कि अब वह बच नहीं सकता है। तो इसी आत्मग्लानि में तीसरी मंजिल के कमरें फांसी लगाकर  खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक  पीसीएस घनश्याम वर्मा ने तहरीर दी है। जिसमें कहा कि रात को उनके बेटे अलंकार ने सूचना दी कि अजीत भैया ने मम्मी को जान से मार दिया। इसके बाद अजीत भैया भी खुद बाथरूम के पास वाले कमरे में फांसी लगा लिये है। सूचना मिलने के बाद पीसीएस अधिकारी लखनऊ पहुंचे।

प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था अजीत

एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव  के मुताबिक चाची की हत्या करने वाला अजीत वर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस जब उसके कमरे में गई तो शव पंखे से लटक रहा था। अजीत के गले मोटी सोने की चेन थी। जेब में कुछ अन्य सामान मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्य को जुटा लिया है। जिसकी जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि अजीत काफी दिनों से डिप्रेशन में रहता था। इसी डिप्रेशन में उसने चाची की हत्या के बाद खुदकुशी की है।

हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक अजीत ने चाची की हत्या करने के बाद पहले आत्महत्या का स्वरूप देना चाहता था। इसके लिए उसने फंदा बनाकर शव को लटकाने की कोशिश की। जिसमें असफल होने पर उसने खुद खुदकुशी कर लिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed