फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A man killed in shivgarh in raebareli.

जायदाद के लिए पिता को पीट-पीटकर मार डाला, भाई को किया अधमरा

Thu, 07 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवगढ़ (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिवगढ़ (रायबरेली) Updated Thu, 07 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
A man killed in shivgarh in raebareli.

थाना क्षेत्र में बुधवार रात जायदाद की खातिर खून का रिश्ता तार-तार हो गया। एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके बड़े बेटे को अधमरा कर दिया गया।

विज्ञापन


वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि बुजुर्ग के बेटे व पोते ने मिलकर अंजाम दिया। बुजुर्ग लखनऊ जिले के परवर पश्चिम गांव का रहने वाला था और यहां पर 28 लाख रुपये की जायदाद खरीदी थी।
विज्ञापन


यहां गेहूं की कटाई कराने आया था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे व पोते के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घायल बड़े बेटे को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।

लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव का रहने वाला महावीर (70) किसानी करता था। पुलिस के मुताबिक उसने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेडारू गांव में 28 लाख रुपये की जायदाद खरीदी थी। उसके दो बेटे सुल्तान और राजू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ता गया और कर दी हत्या

A man killed in shivgarh in raebareli.

महावीर गत दिवस अपने बडे़ बेटे सुल्तान के साथ बेडारू गांव गेहूं की कटाई कराने आया था। वहीं छोटा बेटा राजू और पोता शेरू भी पहुंच गया। जायदाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बस इतनी सी बात पर राजू और शेरू ने लाठी से पीट-पीटकर महावीर और बडे़ बेटे सुल्तान को अधमरा कर दिया।

सीएचसी के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार देर रात महावीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल की। थानेदार ओपी यादव का कहना है कि जायदाद के विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई है।

मृतक ने 28 लाख रुपये की जायदाद खरीदी थी। वह बडे़ बेटे सुल्तान को ज्यादा मानता था। सुल्तान ने होशियारी के चलते पिता की जायदाद अपने नाम करा ली। यह बात आरोपी राजू को पता चली तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

घायल सुल्तान की तहरीर पर राजू व शेरू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed