{"_id":"6052f4a08ebc3ec96751281d","slug":"a-man-jumped-into-gomati-river-near-hanuman-setu-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज पर घर में मचे बवाल से परेशान युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लव मैरिज पर घर में मचे बवाल से परेशान युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश
Thu, 18 Mar 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
युवक ने पुल पर गाड़ी खड़ी की और नदी में कूद गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ महानगर की शिवधाम बस्ती में रहने वाले आसिफ (24) ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तालाश की लेकिन आसिफ गोताखोरों की मदद से युवक की तालाश कर रही है। तीन दिन पहले शादी की थी। जिसको लेकर घर वाले नाराज थे।
विज्ञापन
हजरतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक आसिफ महानगर की शिवधाम बस्ती का रहने वाला है। तीन दिन पहले आसिफ ने लव मैरिज की थी। इसको लेकर घर वाले नाराज थे। तीन दिनों से आसिफ के घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भी घर में कुछ हुआ। इसके बाद दोपहर में हनुमान सेतू के आगे पुल पर बाइक को खड़ा किया और छलांग लगा दी। छलांग लगाने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरों की मदद से युवक की तालाश की लेकिन युवक नहीं मिला। उसकी तालाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बाइर की मदद से घर वालों के बारे मे पता लगाया और सूचना दिया। घर वालों ने पारिवारिक विवाद की जानकारी दी।