फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after falling from a wall in lucknow, he came to meet CM Yogi Adityanath.

लखनऊ: मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में दीवार से गिरने से मौत, मामले की जांच जारी

Tue, 12 Apr 2022 07:06 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दीवार से गिरने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A man died after falling from a wall in lucknow, he came to meet CM Yogi Adityanath.
राजकुमार पाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास फरियाद लेकर आये ललितपुर के राजकुमार पाल (33) की संदिग्ध हालात में घायल हो गया। इलाज केदौरान उसकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जनता दरबार में घुसने की कोशिश के दौरान वह दीवार फांद रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता का कहना है पांच फीट की दीवार से गिरकर मौत की बात समझ में नहीं आ रही है। मामले की जांच की जाए और मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


ललितपुर में बानपुर थानाक्षेत्र के उदयापुर गांव निवासी अच्छेलाल पाल का बेटा राजकुमार पाल  शिकायत लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार मे आया था। लेकिन अधिकारियों ने उसे अंदर नही जाने दिया। सोमवार को वो फिर से सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने की कोशिश करने लगा। लेकिन देर रात घरवालों को उसके मौत की सूचना मिली। पिता अच्छेलाल के मुताबिक लखनऊ पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि जनता दरबार मे जाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की बाउंड्री कूद रहा था। इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां मौत हो गयी। पिता के मुताबिक  गांव के प्रधान का विरोध नही कर पाए, तो सरकार से कैसे लड़ेंगे। लेकिन न्यायसंगत होगा कि बेटे के मौत की जांच की जाए और परिवार को मुआवजा मिले।
विज्ञापन


जमीन तो गई ही बेटा भी चला गया
बेटे का शव लेने आये अच्छेलाल और चाचा ललित ने बताया कि ग्राम प्रधान राम रतन सिंह यादव ने चुनाव में सपा को वोट देने को कहा था। लेकिन पूरा गांव भाजपा को वोट दे रहा था इसलिए उनके परिवार ने भी भाजपा को वोट दिया। इसकी वजह से नाराज प्रधान ने घर मे घुसकर उनके पूरे परिवार की पिटाई की। इतना ही नहीं घर के बगल की जमीन जिसपर वो मकान बनवा रहे थे प्रधान ने कब्जा कर लिया। थाने से लेकर एसपी तक ने सुनवाई नही की तो बेटा फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर व कान से निकल रहे थे खून
राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो सिर में बाई तरफ  गंभीर चोट के निशान मिले। डॉक्टरों के मुताबिक किसी भारी चीज से सिर पर चोट लगने से ऐसा हो सकता है। राजकुमार के दाएं कान से खून निकला हुआ था। इसे भी डॉक्टर मारपीट की वजह से बता रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि राजकुमार को पॉलिस सोमवार को थाने ले गयी थी। हालांकि गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया के  मुताबिक बाउंड्री से गिरने से चोट लगने की जानकारी है। इससे ज्यादा कुछ भी बता पाने की स्थित में नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed