{"_id":"6177de027196b133187f8dd0","slug":"a-man-died-after-an-accident-in-ramsanehighat-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 26 Oct 2021 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Oct 2021 04:22 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट इलाके में एक वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा सोमवार की देर रात अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र बड़ेला नारायणपुर के समीप हुआ। थाना क्षेत्र के पूरे नेहाल गांव निवासी रंजीत (25) हाईवे पर स्थित एक ढाबे के समीप अंडे की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
हमेशा की तरह सोमवार को भी देर रात रंजीत दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह देख स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।