{"_id":"6236c6693f75c20743379e9d","slug":"a-man-beats-his-beloved-in-gomati-nagar-vistar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लिव इन में रह रही लड़की को प्रेमी ने सड़क पर पीटा, बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: लिव इन में रह रही लड़की को प्रेमी ने सड़क पर पीटा, बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल
Sun, 20 Mar 2022 12:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:10 PM IST
सार
एक किराये के मकान में लड़की के साथ रह रहे उसके प्रेमी ने किसी बात पर झगड़ा हो जाने पर लड़की को बीच सड़क पर पीटा और उसके बाल पकड़कर खींचा।
मारपीट का ये वीडियो वायरल हो गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर विस्तार के रामआसरे पुरवा में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक व युवती के बीच गुरुवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर युवक ने घर के बाहर युवती की पिटाई शुरू कर दी।
गालियां देते हुए बाल पकड़कर उसे सड़क पर खींचा और कई थप्पड़ भी मारे। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती सीतापुर की और उसका प्रेमी पंजाब का रहने वाला है। दोनों पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। युवती के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।