{"_id":"ae2b693768c8a378ebcd04c00ae79a9a","slug":"a-man-attempted-to-kill-his-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर जलाया
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Sep 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में आदमी अपनी सुधबुध खो बैठता है। तालकटोरा थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
तीन बच्चों की देखरेख के साथ ही निजी कंपनी में काम करने वाली पत्नी को सोमवार रात नशे में धुत पति ने पीटने के बाद केरोसिन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।
चीखपुकार पर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करने के साथ दरवाजा खटखटाया। घबराए युवक ने लपटों से घिरी पत्नी पर पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान खुद भी झुलस गया।
गंभीर हालत में सिविल में भर्ती महिला मौत से जूझ रही है। पति को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके तीन मासूम बच्चों को देखभाल के लिए थाने में बैठा रखा है।
एसओ तालकटोरा अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ला मुराऊ टोला निवासी नमन श्रीवास्तव शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा।
एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली पत्नी प्रीति से झगड़ने लगा। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर प्रीति को पीटा और केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।
इतना ही नहीं उसने गैस चूल्हे की नॉब भी घुमा दी थी। चीखपुकार पर आसपास के लोग बाहर निकले। नमन के कमरे से धुआं निकलते देख झांका।
प्रीति को लपटों से घिरा देखकर पुलिस को फोन किया और दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर नमन ने कमरे में रखी बाल्टी से प्रीति पर पानी उड़ेलकर आग बुझाई और दरवाजा खोला।
विज्ञापन