{"_id":"612f8acfb5952202c55d0e82","slug":"a-man-attacked-in-kamlapur-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: दबंगों ने गोली मारकर युवक को चाकुओं से गोदा, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: दबंगों ने गोली मारकर युवक को चाकुओं से गोदा, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया
Wed, 01 Sep 2021 07:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Sep 2021 07:44 PM IST
सार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में बाइक पर जा रहे कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और फिर चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बाइकों पर सवार होकर जा रहे लोगों ने एक युवक को चाकू और गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी घायल के दोस्त बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कमलापुर इलाके में मंगलवार की रात दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर मास्टरबाग-भंडिया मार्ग पर बरेठी की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि बरेठी के पास पहुंचने पर देर रात एक युवक का अन्य तीन लोगों से वाद विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोप है कि तीनों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए और गोली मार दी। चाकू के हमले और गोली पैर में लगने की वजह से युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंचने पर लोगों को युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव, एसओ कमलापुर रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को कसमंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल ने अपना नाम अशोक बहेलिया निवासी इस्माइलपुर कोतवाली देहात बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चार लोग एक दोस्त से मिलने आए थे, जहां पर बहस होने लगी। बात बढ़ने पर आरोप है कि तीन लोगों ने चाकू और गोली मारकर उसे घायल कर दिया। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।