फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man attacked at his wife.

पानी नहीं दिया तो पति ने पत्नी का हाथ काट डाला

Sat, 13 Jun 2015 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Jun 2015 02:53 AM IST
विज्ञापन
A man attacked at his wife.

लखनऊ के कृष्णानगर में अलीनगर सुनहरा की रुस्तम विहार कॉलोनी में शुक्रवार को सनकी अधेड़ जमीर कुरैशी (58) ने पत्नी नजमा खातून, बेटी सबा आरफा (16) और बहू नगमा (25) पर चापड़ से वार कर तीनों को लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


वजह सिर्फ यह थी कि जमीर पानी मांग रहा था और किसी ने सुना नहीं। गंभीर हालत में तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से जमीर फरार है। पुलिस को मौके पर खून से सना चापड़ मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मीट का कारोबार करने वाले जमीर के घर पर अलीगंज निवासी उसकी बड़ी बेटी शबनम की बेटियां सिमरन और सबा आई थीं। दोनों  नगमा की दो साल की बेटी आफिया के साथ खेल रही थीं। नजमा, नगमा और सबा भी तीनों के खेल में शामिल हो गईं। इसी बीच जमीर ने पानी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के खेल में तीनों इतनी मशगूल थीं कि जमीर की तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे जमीर भड़क उठा और चापड़ लेकर पत्नी पर हमला कर दिया।

बेटी व बहू भी बुरी तरह हुईं घायल

A man attacked at his wife.

चापड़ के वार से नजमा का बायां हाथ पंजे से कटकर अलग हो गया। बेटी और बहू ने नजमा को बचाने की कोशिश की तो जमीर ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। दोनों के हाथ-पैरों पर कई घाव आए हैं। तीनों को खून से लथपथ छोड़कर जमीर भाग गया।

सूचना पाकर एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा कृष्णानगर पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और तीनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। एएसपी पूर्वी ने बताया कि जमीर की तलाश की जा रही है।

जमीर के स्वभाव से परिवार-पड़ोसी रहे हैं परेशान
जमीर स्वभाव से सनकी है। परिवार के लोग उसकी सनक से परेशान रहते हैं। जमीर के बेटे अशरफ ने बताया कि पिता किसी की सुनते नहीं हैं।

कुछ समझाने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। उनकी सनक के चलते मोहल्ले के लोगों से भी अक्सर झगड़ा होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed