{"_id":"6177e9bf3dd7393a4c7e0e86","slug":"a-man-arrested-for-harrasment-of-a-woman-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धर्म व नाम छिपाकर किया यौन शोषण, पुलिस ने 14 घंटे में गिरफ्तारी कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: धर्म व नाम छिपाकर किया यौन शोषण, पुलिस ने 14 घंटे में गिरफ्तारी कर जेल भेजा
Tue, 26 Oct 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
युवक ने लड़की को अपना गलत नाम बताकर पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे वायरल करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद युवती का यौन शोषण करने व युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोपी लियाकत हुसैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रविवार एक युवती ने सैदापुर मड़वांना गांव निवासी स्टूडियो संचालक लियाकत हुसैन पर प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने, जान से मार डालने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लियाकत को 14 घंटे में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व लियाकत अली उसे मिला जिसने अपना नाम साजन सिंह बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बना लिया। जब युवती ने विरोध किया तो लियाकत ने उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने, तेजाब डालकर मार डालने की धमकी दी और उसका यौन शोषण करने लगा।
विज्ञापन
युवती ने जानकारी परिजनों को दी। रविवार दोपहर युवती ने माल थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। इस संबंध में एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को 14 घंटे में बसहरी पुल के पास दबोच लिया गया।