फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man arrested for doing black marketing of oxygen cylinder in Lucknow.

लखनऊ: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाला मेडिकल केयर का मालिक गिरफ्तार

Mon, 10 May 2021 06:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 May 2021 06:49 PM IST
सार

यह गिरोह पीजीआई रोड पर स्थित मैट्रिक हेल्थ केयर सेंटर का संचालन कर रहा था। पुलिस ने सेंटर के मालिक के पास से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलिंडर, 240000 की नकदी, एक लग्जरी कार सहित काफी सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
A man arrested for doing black marketing of oxygen cylinder in Lucknow.
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीसीपी मध्य के सर्विलेंस टीम और हुसैनगंज पुलिस ने कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पीजीआई रोड पर स्थित मैट्रिक हेल्थ केयर सेंटर का संचालक चला रहा था। पुलिस ने सेंटर के मालिक के पास से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, 240000 नकदी, एक लग्जरी कार सहित कई सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक डीसीपी मध्य से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर के नाम पर कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत करने वालों ने पीजीआई रोड स्थित मैट्रिक हेल्थ केयर सेंटर के संचालक सुभाष चंद्रा का नंबर भी दिया। डीसीपी के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो कई प्रमुख जानकारी मिली। इसके बाद डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के निर्देश पर हुसैनगंज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट व सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई । 
विज्ञापन


टीम ने सोमवार को सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुराना किला इलाके में स्थित प्रणा केंद्र के पास से आरोपी सुभाष चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अट्ठारह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,श तीन ऑक्सीजन सिलेंडर, एक लैपटॉप एक मोबाइल, 240000 नकदी, जीएसटी की रसीदें और एक लग्जरी कार बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी सुभाष चंद्र मूल रूप से जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर स्थित नारायण गांव का रहने वाला है । लखनऊ में वह काफी दिनों से मैट्रिक केयर सेंटर चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35000 सिक्योरिटी मनी 40000 एक सप्ताह का किराया
एडीसीपी मध्य के मुताबिक सुभाष चंद्रा मजबूर लोगों को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के बदले में मोटी रकम वसूलता  था। पुलिस के मुताबिक सुभाष चंद्रा ने पूछताछ में कबूल किया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग करने वालों से वह 35000 बतौर सिक्योरिटी मनी जमा कराता था । इसके बाद 1 सप्ताह के लिए कंसंट्रेटर देने के नाम पर 30 से 40000 तक की वसूली करता था। एडीसीपी के मुताबिक एक कंसंट्रेटर की कीमत 35 से 45000 बाजार में है यही नहीं आरोपी ऑक्सीजन सिलेंडर की भी कालाबाजारी की एक ऑक्सीजन सिलेंडर व 35000 में बेचता था। कालाबाजारी का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 20000 का पुरस्कार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed