फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A loot case in kakori

चेन लूट, चलती बाइक से पति पर तानी पिस्तौल

Wed, 13 Aug 2014 11:48 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
A loot case in kakori

काकोरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार दोपहर पति के साथ मायके जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पति ने बाइक से पीछा किया।

विज्ञापन


हालांकि, लुटेरों के पिस्तौल तानने के बाद उसे रुकना पड़ा। मलिहाबाद पुलिस से सीमा विवाद के बाद काकोरी पुलिस ने जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, रकाबगंज में रहने वाली कविता भाई को राखी बांधने के लिए पति उमेश तिवारी के साथ बाइक से हरदोई के कस्बा स्थित अतरौली स्थित मायके जा रही थी।
विज्ञापन


साथ में बेटी तनु भी थी। काकोरी क्षेत्र में पीछे से आई बाइक पर सवार बदमाश ने कविता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।

अचानक हुई घटना से उमेश की बाइक का संतुलन भी बिगड़ा, जिसे संभालने के साथ ही उमेश ने बदमाशों को पीछा शुरू किया।

खुद का पीछा होता देख बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उमेश के तरफ तान दी।

हमले की आशंका के चलते उमेश ने बाइक बाइक रोक दी और लुटेरे भाग निकले। उमेश ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। कुछ ही देर में काकोरी और मलिहाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीमा को लेकर विवाद शुरू हो गया। काफी देर बाद वारदात की जगह काकोरी क्षेत्र में मानी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि रेलवे कर्मी उमेश के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed