फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Husband killed his wife in Barabanki

मासूम बेटी का चौंकाने वाला खुलासा- पापा ने मम्मी को मार डाला और फिर शव के साथ की हैवानियत

Thu, 18 Jan 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jan 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
A Husband killed his wife in Barabanki
फाइल फोटो
जब मासूम बेटी ने खुलासा किया तो हर कोई हैरत में पड़ गया। उसने बताया कि पापा ने मम्मी के साथ किस बेरहमी से हैवानियत की। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है। कुर्सी इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की बांके से गला काटकर हत्या करने के बाद शव कमरे में गाड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला। 

बीते 12 जनवरी की रात हुई इस वारदात के बाद जब मृतका के परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को जानकारी दी तो बुधवार की सुबह आरोपी के घर पहुंची पुलिस यह नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना के कस्बा टिकैतगंज निवासी मदनपाल का विवाह टिकैतनगर कस्बे निवासी नीलम के साथ हुआ था। बीते दो माह से दंपति में अनबन चल रही थी जिसके चलते महिला अपने मायके चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

A Husband killed his wife in Barabanki
सांकेत‌िक च‌ित्र
इस बीच 11 जनवरी को मदनपाल अपनी ससुराल कस्बा टिकैतनगर से अपनी पत्नी और तीनों बच्चों नीतू, भूपेंद्र व पलक को बुला लाया था। दो दिन बाद केवल बच्चे रसौली स्टेशन पर मिले तो मृतका के मायके वालों को शक हुआ। 

बुधवार की सुबह टिकैतगंज कस्बे में घर पहुंची पुलिस ने ताला लटका देखा तो ताला तोड़ने के बाद घर की तलाशी लेने पर इस वारदात का पता लग सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed