फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a goldsmith becomes target of criminals.

सर्राफ के पीछे ही पड़ गए बदमाश, बार-बार लूटा!

Fri, 12 Sep 2014 02:38 AM IST
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
a goldsmith becomes target of criminals.

बीकेटी क्षेत्र का एक सर्राफ पिछले सवा साल से बदमाशों के निशाने पर है। पहले घर में डकैती हुई। वारदात का खुलासा होने के चंद दिन बाद लूट का शिकार बना। इस बार एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा। वहीं, बुधवार को दुकान में सेंध लगी। हालांकि आहट पर लोगों की नींद टूट गई और चोरी होने से बच गई।

विज्ञापन


पीड़ित सर्राफ ने पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बीकेटी के गांव दिगोई निवासी सराफा व्यवसायी राजपाल सिंह की छोटी बाजार व पवन मार्केट में ज्वैलरी शॉप हैं। पवन मार्केट स्थित दुकान की पिछली दीवार में चोरी के इरादे से बदमाशों ने सेंध लगाई। आहट पर जागे लोगों के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीओ जेके सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इससे पहले मई 2013 को राजपाल के घर से डकैत 12 लाख के जेवर, तीन लाख नगदी समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। हमले में राजपाल अपनी एक आंख की रोशनी गंवा बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात थाने से हुआ फरार

a goldsmith becomes target of criminals.

इसके बाद अप्रैल 2014 को चार बदमाशों ने पवन मार्केट स्थित दुकान पर धावा बोला। भाई जगपाल ने आसपास के दुकानदारों की मदद से एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंपा, लेकिन आरोपी उसी रात थाने से फरार हो गया।

इसके बाद से राजपाल व जगपाल को धमकियां मिलने लगीं। एसएसपी से शिकायत पर सुरक्षा के लिए घर पर दो पुलिसकर्मियों को तो तैनात कर दिया गया, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।

27 जुलाई को फोन पर धमकाते हुए रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लगातार बदमाशों के निशाने पर रहने के चलते पीड़ित दहशत में हैं।

एसओ आरपी यादव का कहना है कि सर्राफ और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। साथ ही बाजार में भी पुलिस पूरी मुस्तैदी से गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed