फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl set fired herself in lucknow.

बुआ कहने से आहत लड़की ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक

Sat, 29 Oct 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Oct 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
A girl set fired herself in lucknow.
demo pic

काकोरी के ईंटगांव में बुआ कहकर चिढ़ाने व छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने शुक्रवार को अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बृहस्पतिवार शाम किशोरी का झगड़ा हुआ था। डॉक्टरों ने 80 प्रतिशत झुलसी किशोरी की हालत नाजुक बताई है।

विज्ञापन


एसओ विजय कुमार यादव ने बताया कि ईंटगांव निवासी छोटू रावत (18) अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली व अपने से उम्र में एक साल कम किशोरी को बुआ कहकर चिढ़ाता था।
विज्ञापन


उसने बृहस्पतिवार शाम रास्ते से जा रही किशोरी को कई लोगों की मौजूदगी में चिढ़ाना शुरू किया। खीझी युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित छोटू ने छेड़खानी के साथ उसकी पिटाई कर दी। आहत किशोरी रोते हुए घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता को आपबीती सुनाई। उन्होंने छोटू की हरकतों को नजरअंदाज करने की सलाह देकर शांत करा दिया।

चीख सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े

A girl set fired herself in lucknow.
demo pic

छेड़खानी व अपमान से क्षुब्ध किशोरी को तसल्ली नहीं हुई। उसने शुक्रवार सुबह घरेलू काम में परिवारीजनों का हाथ बंटाया।

इसके बाद एकांत में जाकर अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेला और आग लगा ली। चीख सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े। लपटों से घिरी किशोरी बुरी तरह झुलसकर गिर गई। परिवारीजनों ने कंबल डालकर आग बुझाई।

पुलिस को सूचना देने के साथ किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  एसओ का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मारपीट, गालीगलौज, छेड़खानी के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके छोटू रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed