{"_id":"61404388bbb9450bc4336e45","slug":"a-girl-saved-herself-from-kidnapper-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर बिटिया : अपहरणकर्ता से भिड़ी छात्रा, पिन चुभाकर खुद को कराया मुक्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुर बिटिया : अपहरणकर्ता से भिड़ी छात्रा, पिन चुभाकर खुद को कराया मुक्त, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 Sep 2021 12:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:09 PM IST
सार
बहराइच में स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचा लिया पर वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूल पहुंचकर मामले में पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच शहर के प्राइमरी स्कूल पढ़ने वाली छात्रा बहादुरी का परिचय देते हुए अपहरणकर्ता से भिड़ गई। बालों में लगे पिन को निकालकर हाथों में चुभा कर अपने आप को आजाद कराया। उसके बाद छात्रों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गया। छात्रा की बहादुरी को देख कर लोग सराहना कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टीलगंज तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुरा की कक्षा चार की छात्रा कविता सोमवार सुबह 7.35 पर अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कांग्रेस भवन के समीप एक अज्ञात अपहरणकर्ता ने उसे पकड़ लिया और उसे खींच कर अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन
जिस पर छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए अपने बालों की हेयर पिन निकाल कर उसकी कलाई में चुभा दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। कलाई में पिन चुभने से अपहरणकर्ता की पकड़ ढीली हो गई और शोर सुनकर वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
छात्रा की आवाज पर वहां स्कूल के रसोइयां समेत बच्चे व स्थानीय लोग पहुंच गए। इस घटना से स्कूल के बच्चों में दहशत का माहौल है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीलम ने इस संबंध में नगर कोतवाल को शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया और बच्चों में बनी दहशत के दृष्टिगत पुलिस से सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही हैं। जल्द ही त्वरित कार्यवाही की जाएगी।