दलित छात्रा का गैंगरेप, दांत से काट छोड़ दी लाश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार सुबह घर से शौच के लिए गई कक्षा नौ में पढ़ने वाली दलित बिरादरी की 14 वर्षीय छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर देर शाम गांव के ही तीन लोगों के के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 376 (दुराचार) और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तीनों इसी गांव के हैं और शक के आधार पर उनका नाम लिखा गया है। डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर देर रात छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।
चेहरे पर मिले दांतों से काटने के निशान
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों ने गन्ने के एक खेत में छात्रा का शव पड़ा देखा था। नग्नावस्था में मिली छात्रा के गले पर कसे जाने और चेहरे पर दांतों से काटने के निशान थे।
जानकारी मिलते ही वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में शामिल लोगों में आक्रोश को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइंस से अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई।
सूचना मिलने पर डीएम गौरव दयाल, एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची मितौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है।
तीन लाख की दिलाएंगे सहायता: डीएम
डीएम गौरव दयाल ने बताया कि गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी। यह सहायता राशि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दिलाई जाएगी।