{"_id":"6055d0ee8e052b5b94004941","slug":"a-girl-made-ruckus-for-doing-challan-in-gomati-nagar-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान पर युवती ने किया हंगामा, पुलिस वालों की टोपी और पर्स छीनकर डिक्की में रखा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चालान पर युवती ने किया हंगामा, पुलिस वालों की टोपी और पर्स छीनकर डिक्की में रखा, वीडियो वायरल
Sat, 20 Mar 2021 04:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
चालान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में स्थित 1090 के पास शुक्रवार रात नो-पार्किंग में चालान कटने पर युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व जबरन चालान काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवती ने कार्रवाई करनेवाले दरोगा और सिपाही की टोपी और पर्स छीनकर स्कूटी की डिक्की में रख लिया। राहगीरों के समझाने के बाद युवती ने टोपी और पर्स लौटाया। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि युवती की स्कूटी सड़क पर खड़ी थी, जिसे पहले हटाने के लिए कहा गया, पर युवती ने इनकार कर दिया। अभद्रता के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
मौके पर चालान करने वाले दरोगा ने हंगामे का पूरी विडियो बनाया है। जो जांच के लिए आला अधिकारियों को दे दिया गया है। साथ ही युवती के घरवालों से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।