फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A family murdered their daughter in kothi thana in Barabanki.

बाराबंकी में ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर खेत में जलाया शव, अधजले लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
सार

बाराबंकी में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां परिजनों ने लड़की की हत्या करने के बाद उसका शव खेत में जला दिया।

विज्ञापन
A family murdered their daughter in kothi thana in Barabanki.
गांव में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोठी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। करीब एक पखवाड़े पहले केजीबीवी से घर आई छात्रा की हत्या कर परिजनों ने उसे खेत में जलाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, परिजन अधजला शव छोड़कर भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कोठी पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गांव में कैंप कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के ढ़ेड़िया गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यहां के निवासी बिंदा प्रसाद की बेटी रोशनी सिद्धौर के कैसरगंज स्थित केजीबीवी में कक्षा आठ में पढ़ती थी। एक पखवाड़ा पहले छात्रा आवासीय विद्यालय से अपने घर आई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे परिजन छात्रा की हत्या कर उसे खेत में ले जाकर जला रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। ऑनर किलिंग की घटना को लेकर सीओ हैदरगढ़ कोठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले परिजन फरार हो चुके थे। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घर में मौजूद मिली बड़ी बेटी लक्ष्मी व उसके पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घर में मिले खून के धब्बे के नमूने लिये तो खेत में अधजले मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सीओ हैदरगढ़ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि शिकायत प्रथम दृष्टया सही लग रही है। छात्रा 15 दिन पहले आवासीय विद्यालय से घर आई थी। छात्रा की चार बहनें व दो भाई हैं। दो बहनों का विवाह हो चुका है। छोटी बहन मौसी के यहां रहती है। एक भाई शीतल छात्रा से बड़ा है। वहीं दूसरा छोटा है। घटना के बाद घर में मिली छात्रा की बड़ी बहन लक्ष्मी व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक, छात्रा के मोबाइल पर बात करने से नाराज पिता ने उसे धक्का दिया। इससे वह गिर गई और उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मौके पर मौजूद मां के मिलने पर ही स्थिति साफ होने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना के तार विद्यालय से जुडे़ होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कहा कि कोठी थाना क्षेत्र में बेटी को जलाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। प्रथमदृष्टया मामला सही है। खुलासे में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। फरार माता-पिता के पकड़ में आने के बाद घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed