फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dead body of a woman found in Aliganj in Lucknow.

बोरे में मिला युवती का निर्वस्त्र शव, रेप के बाद हत्या

Fri, 26 Jun 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Jun 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
A dead body of a woman found in Aliganj in Lucknow.

राजधानी में एक और युवती दरिंदगी की शिकार बन गई। बृहस्पतिवार सुबह अलीगंज में सेक्टर जे स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क पर प्लास्टिक के बोरे में उसकी लाश मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बोरा खुलवाया तो आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। भीतर युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा था।

विज्ञापन


उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा था और दोनों हाथ लोहे के तार से धड़ से बंधे थे। शरीर की खाल कई जगह से उधड़ी थी और निजी अंग क्षतविक्षत थे। मौके पर मौजूद लोगों ने गैंगरेप के बाद युवती की हत्या कर तेजाब या किसी केमिकल से शव जलाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव व सीओ अलीगंज राजेश यादव ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। देर रात तक राजधानी से लापता युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के दोनों हाथ में कलावा बंधा था और पैरों में चांदी की पायल थी। शव खराब होने के चलते पुलिस को कोई पहचान चिह्न नहीं मिल सका है। चांदी की पायल और प्लास्टिक के बोरे से उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सीओ ने बताया कि प्लास्टिक के दो बोरों में शव ठूंसा गया था। दोनों बोरे सीमेंट के हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के सिर पर हरे व काले रंग का दुपट्टा बंधा मिला है, जबकि बोरे के भीतर हलके लाल रंग की छींटदार कुर्ती का टुकड़ा पाया गया है। इन कपड़ों से भी मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

आसपास ही हत्या की आशंका, सड़ने पर फेंक गए शव

A dead body of a woman found in Aliganj in Lucknow.

केंद्रीय विद्यालय व भारतीय रिजर्व बैंक की स्टाफ कॉलोनी के पास अंधेरा रहता है। जहां शव पड़ा मिला है, वहीं आसपास बस्ती के लोग शौच के लिए आते हैं। शाम होते ही यह इलाका सुनसान हो जाता है।

छानबीन में जुटी अलीगंज पुलिस आसपास ही हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव घर पर ही छिपाकर रखा होगा। दुर्गंध आने पर हत्यारों ने शव को यहां फेंक दिया होगा।

घरेलू नौकरानी को पकड़कर सील करवाया शव

महिला पुलिस न होने के कारण शव को सील कराने व पहचान कराने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच घरों में काम करने वाली एक महिला से पुलिस ने मदद ली। तब जा कर शव सील किया गया।

मेहनताने की मांग को लेकर पुलिस व महिला के बीच काफी देर तक तकरार चलती रही। बाद में सौ रुपये पुलिस देकर पुलिस ने उसे शांत कराया।

मामले पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि युवती की हत्या बेरहमी से की गई है। चूंकि शव काफी खराब हो चुका है इसलिए तेजाब या केमिकल से जलाने की आशंका जताई जा रही है। मैंने पोस्टमार्टम के दौरान इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिस जगह शव मिला है, वहां तक पहुंचने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed