{"_id":"5ffae38d8ebc3e32904d68a1","slug":"a-dead-body-of-a-girl-found-hanging-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका, जांच जारी
Sun, 10 Jan 2021 04:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Jan 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच जिले के चौंगाई गांव से महज 50 मीटर दूर एक अज्ञात युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद लाश को पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग लगभग 20 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी अशोक कुमार, सीओ कमलेश कुमार व थाना प्रभारी विमलेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन