स्कूल के संचालक और शिक्षक ने की छात्रा से दरिंदगी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एटा के एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक और शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
घटना से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी शिक्षक और स्कूल संचालक को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित बालिका (10 वर्ष) कस्बे के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है और पिछले करीब एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। स्कूल जाने के नाम से डरती थी और रोने लगती थी। शुरू में तो परिवारीजनों ने इसे हल्के से लिया।
अब परीक्षा नजदीक देख, उन्होंने बालिका पर स्कूल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
संचालक की पत्नी ने बालिका को कमरे में छोड़ा
रविवार को परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिवारीजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक की पत्नी बालिका को कक्षा से बुलाकर शिक्षक के कमरे में छोड़ आई थी।
उसके बाद शिक्षक और स्कूल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शिक्षक, स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
सीओ शमशेर सिंह ने भी थाने पहुंचकर छात्रा से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक व स्कूल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।