{"_id":"5b4500d84f1c1b9d288b5b61","slug":"a-child-rape-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हालत बेहद नाजुक, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेठी में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हालत बेहद नाजुक, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के मुसाफिरखाना के एक गांव में 8 साल की एक मासूम से एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम को आरोपी उसके गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो परिवारीजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
बच्ची को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवारवालों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
एसओ पारसनाथ सिंह ने बताया कि अपने ननिहाल आई मासूम शाम करीब 4 बजे गांव के पास सड़क किनारे स्थित दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। लौटते समय एक युवक ने उसे साइकिल पर बैठा लिया और बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को गांव में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बच्ची घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना के बारे में बताया। उसके नाना बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस बच्ची को सीएचसी लेकर गई। महिला चिकित्सक न होने पर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।