{"_id":"60b4ad4981061e1bda321268","slug":"a-child-died-in-her-father-s-lap-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: चिकित्सकों की लापरवाही ने ली बच्ची की जान, गोद में लेकर इधर-उधर भटकता रहा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: चिकित्सकों की लापरवाही ने ली बच्ची की जान, गोद में लेकर इधर-उधर भटकता रहा पिता
Mon, 31 May 2021 03:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 03:02 PM IST
सार
बच्ची का पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल में इधर-उधर भटकता रहा लेकिन चिकित्सक नहीं मिले और पिता की गोद में ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची को लेकर विलाप करता पिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीएमओ ने कहा कि सूचना मिली है, मामले की जांच कराकर जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर मासूम के इलाज में लापरवाही का आरोप है। परिजनों का कहना है कि यदि समुचित उपचार किया गया होता तो मासूम की जान न जाती।
विज्ञापन
कोतवाली बदोसरायं के ग्राम तासीपुर निवासी संदीप कुमार शुक्ला कि पांच माह की बेटी नित्या घर में तख्त पर सो रही थी। इसी दौरान वह नीचे जा गिरी और बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे लेकिन इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कहीं पर खोजे नहीं मिले।
परिजन डॉक्टर की खोज में इधर-उधर भटकते रहे। इधर दर्द से तड़प रही मासूम की जान निकल गई। यह देख परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में एक मासूम की मौत की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।