फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child died because of electric shock.

चोरी के डर से कूलर में लगाया करंट, बच्चा बना शिकार, मौत

Fri, 13 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
A child died because of electric shock.

मड़ियांव क्षेत्र में एक घर के बाहर लगे कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर शुक्रवार सुबह पड़ोसी के बच्चे की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही गृहस्वामी भाग निकला। छानबीन में पता चला कि गृहस्वामी ने चोरी के डर से कूलर में करंट लगा दिया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला शिवनगर में मुर्गी फार्म के पास रहने वाली चंदेश्वरी उर्फ राजेश्वरी का नौ साल का बेटा विवेक सुबह सात बजे चाय पीकर किसी काम से निकला था।
विज्ञापन


संकरे रास्ते से गुजरने के दौरान उसका हाथ पड़ोसी शमशाद के घर के बाहर लगे कूलर से छू गया। कूलर पर दौड़ रहे करंट ने विवेक को चपेट में ले लिया और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। उसे गिरते देख आसपास के लोग दौड़े। शोर सुनकर घर से निकली चंदेश्वरी अपने बेटे का शव देखते ही बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा होते देख शमशाद भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ तहकीकात शुरू की।

संकरे रास्ते में लगा था कूलर, जानवर की भी जा चुकी है जान

A child died because of electric shock.

पता चला कि शमशाद ने घर के बाहर संकरे रास्ते में न सिर्फ कूलर लगाया, बल्कि चोरी के डर से उस पर करंट दौड़ा रखा था। चंदेश्वरी की तहरीर पर शमशाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके शमशाद की तलाश में शुरू की।

कक्षा एक का छात्र था विवेक
सीतापुर के कमलापुर थाने के गांव केसरिया की मूल निवासी चंदेश्वरी ने बताया कि बड़ा बेटा विवेक कक्षा एक में पढ़ता था। छोटा बेटा विशाल और बेटी वंशिका हैं। पति सुनील रैदास जानकीपुरम में सिलाई का काम करते हैं।

इसी कूलर से एक बच्चे को लगा था झटका, जानवर की जा चुकी है जान
आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस को जानकारी दी कि आसपास के लोगों की आपत्ति के बावजूद शमशाद ने संकरे रास्ते में कूलर लगाया। कुछ दिनों पहले एक बच्चे को करंट का झटका लगा था।

इस पर शमशाद को चेताया गया। इसके बाद एक जानवर कूलर के करंट की चपेट में आकर मरा था। इंस्पेक्टर ने बिलख रहे परिवार को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed