{"_id":"5bd6a6c3bdec2269be332341","slug":"a-cashier-get-shot-in-vibhuti-khand-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, 10 लाख रुपये लूटे, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, 10 लाख रुपये लूटे, हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे बिहारी गैस सर्विस के कैशियर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कैशियर श्याम सिंह बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली श्याम सिंह के सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बाइक पर थे। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठा शख्स मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था।
श्याम सिंह लखनऊ के गोमती नगर के विनीतखंड दो में रहता था।