{"_id":"62511ba777939149f54e52d0","slug":"a-car-trampled-a-man-in-the-morning-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत, नशे की हालत में मिला ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत, नशे की हालत में मिला ड्राइवर
Sat, 09 Apr 2022 11:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:07 AM IST
सार
लखनऊ में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। कार चलाने वाला युवक नशे की हालत में मिला।
विज्ञापन
हादसे में मृतक नवीन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले नवीन दत्त को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल नवीन को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त सर्राफा बाजार के पास मौजूद सिपाही ने कार चालक सहित चार लोगों को पकड़ लिया है । मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आलमबाग के गुरु नानक नगर निवासी आकाश दत्त ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई नवीन दत्त सुबह 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान सराफा मार्केट के पास बेकाबू वैगनआर कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफा मार्केट में उनकी चाय समोसे की दुकान थी।
विज्ञापन
कार चालक सहित चार को सिपाही ने दबोचा
हादसे के वक्त सराफा बाजार पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अमित भी वहीं मौजूद था। हादसा होते ही अमित ने कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्त में आया चालक हिमांशु मिश्रा नशे की हालत में मिला उसे पुलिस ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया है। जहां मेडिकल परीक्षण किया गया। मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में बियर की केन और नशे के अन्य सामान मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन