जमीन विवाद में बसपा कार्यकर्ता की सिर कूंचकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद के कसमंडी निवासी बसपा कार्यकर्ता शिवराम (65) की सिर कूंचकर व गला दबाकर हत्या करके शव गांव से दस किमी. दूर सूनसान स्थान में फेंक दिया गया।
बृहस्पतिवार रात शिवराम का परिचित पप्पू बाबा किसी काम के बहाने से उसे घर से बुलाकर ले गया था। रात को शिवराम नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की।
शुक्रवार सुबह कुशलखेड़ा गांव के पास शव मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिवारीजनों ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। बृजलाल ने बताया कि रात करीब आठ बजे पिता खाना खाने जा रहे थे तभी पप्पू बाबा आ गया।
उसने काम का बहाना बनाते हुए साथ चलने को कहा। पूछने पर बोला कि 10 मिनट में वापस आ जाएंगे। शिवराम उसके साथ बाइक पर बैठकर चले गए। नौ बजे तक लौटकर न आने पर परिवारीजन चिंतित हो गए। उनकी तलाश शुरू हो गई।
गांव के पास शव मिलने खबर पर मचा कोहराम
पप्पू के घर गए तो उसने घर के पास छोड़ने का बहाना बनाकर टरका दिया। रातभर परिवारीजन शिवराम की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
सुबह करीब नौ बजे लोधई गांव निवासी दामाद राकेश को कुशलखेड़ा गांव के पास उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली। राकेश ने परिवारीजनों को बताया तो रोना-पीटना मच गया।
सूचना पाकर मलिहाबाद पुलिस मौके पर आ गई। शिवराम के चेहरे पर ईंट से कूंचे जाने के निशान थे। छाती पर भी चोटें और गले में निशान पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
परिवारीजनों ने बताया कि शिवराम का जमीन को लेकर कसमंडी कला के चंदन, दब्बीर व मड़ौली गांव के प्रधान शरीफ से विवाद चल रहा था। पप्पू बाबा सहित चारों पर हत्या का शक जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी भागे हुए हैं।