फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A boy shoots his father for instructing him for study in chinhat Lucknow.

लखनऊ: पढ़ाई के लिए टोकने पर बेटे ने पिता को ही मार दी गोली, हालत गंभीर

Sun, 19 Sep 2021 06:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक बेटे को अपने पिता का पढ़ाई के लिए टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने पिता को ही गोली मार दी।

विज्ञापन
A boy shoots his father for instructing him for study in chinhat Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चिनहट के मटियारी गांव में रविवार सुबह 7.30 पिता ने एक दुकान पर बैठे बेटे को पढ़ाई के लिए फटकार लगाई। इस पर नाराज बेटे ने पिता की ही लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास केलोग पहुंचे। आनन-फानन में घायल पिता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक मटियारी गांव में अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। अखिलेश एक निजी सुरक्षा कंपनी में गार्ड के रुप में तैनात हैं। परिवारीजनों के मुताबिक अखिलेश का बेटा अमन दसवीं का छात्र है। रविवार को वह मॉर्निंग वॉक  कर घर पहुंचे। तो देखा उनका 19 साल का बेटा अमन कादिर कबाड़ी की दुकान पर बैठा  था। इस पर अखिलेश ने अमन को फटकार लगाई। पिता की सार्वजनिक रुप से लगाई गई फटकार नागवार गुजरी।
विज्ञापन


वह नाराज होकर घर के अंदर गया। जहां रखा पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और उन पर फायरिंग कर दी। गोली अखिलेश के जांघ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर गये। वहीं गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन व अन्य पड़ोसी बाहर निकले तो अखिलेश को जख्मी देखा। लेकिन अमन वहां से भाग निकला था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घायल अखिलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक अखिलेश की हालत खतरेसे बाहर है। पिता पर हमला करने के मामले में अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि अमन पढ़ाई में लापरवाही करता था। जिसे लेकर अक्सर उसके पिता नाराज रहते थे। इसी बात पर उसे फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed