फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A boy in shot in Lucknow.

विवाद के बाद युवक के माथे पर गोली मारी, बवाल

Thu, 26 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
A boy in shot in Lucknow.

राजधानी में सिपाही को गोलियां मारकर रिवाल्वर लूटने के डेढ़ घंटे के भीतर हत्या की एक और वारदात ने सनसनी मचा दी। बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे अति संवेदनशील राजाबाजार इलाके में मामूली कहासुनी के बाद 20 वर्षीय आसिफ को गोली से उड़ा दिया। आसिफ पुताई का काम करता था।

विज्ञापन


वह अपने छोटे भाई आमिर के साथ घर के पास स्थित त्रिवेदी मिष्ठान्न भंडार की सड़क के पार स्थित दूध की दुकान गया था। यहां किसी बात को लेकर दोनों भाइयों का कर्मचारी बद्री व अन्य लोगों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष भिड़ गए। हाथापाई और मारपीट में दूध की कढ़ाही, चीनी का डिब्बा व अन्य सामान सड़क पर फैल गया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने पहले रॉड से भाइयों पर हमला किया। इसके बाद आसिफ के माथे पर गोली मार दी।
विज्ञापन


गुटखा खाने की बात कहकर निकला था युवक
आसिफ के पिता आरिफ ने बताया कि रात को पूरा परिवार घर पर था। आसिफ ने खाना खाने के बाद मां शन्नो और बहन रानी से गुटखा खाने के लिए बाहर जाने की बात कही। वह छोटे भाई आमिर को भी साथ ले गया। घर के पास ही दूध की दुकान पर जाकर वह दूध खरीदने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यहां दोनों ने कर्मचारी बद्री के साथ हंसी-मजाक किया जिसे लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा

A boy in shot in Lucknow.

गोली चलते ही राजाबाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर दोनों तरफ के लोग सड़कों पर आ गए। हालात तनावपूर्ण हो गए। देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। तनाव के मद्देनजर एएसपी पश्चिमी अजय कुमार मिश्रा और सीओ चौक सर्वेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को कई बार हटवाया गया लेकिन भीड़ बार-बार सड़क पर आ जाती थी।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। देर रात तक मौके पर चौक के अलावा बाजारखाला, वजीरगंज और आसपास के थानों से फोर्स बुलवा ली गई थी। पुलिस ने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े करके राजाबाजार से सुभाष मार्ग तक की सड़क को बंद कर दिया।

ट्रामा सेंटर में परिवारीजनों ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
राजाबाजार स्थित घटनास्थल के अलावा ट्रामा सेंटर पर भी सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही आसिफ की मौत की खबर दी, परिवारीजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। परिवारीजनों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। धक्का-मुक्की और हाथापाई में कई पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। इस दौरान ट्रामा सेंटर में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने आनन-फानन शव मर्च्युरी भेजकर हालात काबू किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed