फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विस्फोट से पटाखा व्यापारी का दो मंजिला घर उड़ा

विस्फोट से पटाखा व्यापारी का दो मंजिला घर उड़ा

Sun, 05 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
विस्फोट से पटाखा व्यापारी का दो मंजिला घर उड़ा
विस्फोट से उड़ा पटाखा व्यापारी का दो मंजिला मकान
विज्ञापन


सुल्तानपुर। पदारथपुर गांव में शनिवार की सुबह पटाखा व्यवसायी का दो मंजिला मकान तेज धमाके से धराशायी हो गया। मकान में आग लग गई और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया और मकान में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

इस बीच पटाखा व्यवसायी की पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि खुद व्यवसायी और उसका बेटा, बेटी और बहू घायल थे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यवसायी और उसके बेटे व बहू को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी अकबर अली उर्फ बेंचू (52) का दो मंजिला मकान है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक मकान के दूसरे तल पर स्थित किचन में तेज विस्फोट हुआ और पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद मकान में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों के साथ ही पुलिस को दिया। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और मकान के मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

इस दौरान अकबर अली की पत्नी किस्मतुल निशा (48) की मौत हो चुकी थी, जबकि अकबर अली (52), उनका बेटा इरफान (28), बहू जैनब बानो (25) पत्नी सद्दाम, बेटी अफसाना (23) गंभीर रूप से घायल व झुलसे हुए थे।

अफसाना को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि अकबर अली, इरफान और जैनब बानो को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी ग्रामीण शिवराज ने जांच की।

एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गैस सिलेंडर फटने की बात समाने आई है। मौके पर कार्बन की गंध नहीं मिली है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पदारथपुर गांव निवासी अकबर अली के मकान से काफी दूर तक मकान का मलबा बिखरा पड़ा था। मलबे के बीच ही पटाखा भी पाया गया है। इसी आधार पर ग्रामीण पटाखा विस्फोट की बात बता रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो अकबर अली चोरी-छिपे पटाखा बनाकर बेचता था।


पदारथपुर गांव निवासी अकबर अली के पिता पटाखा व्यवसायी थे। वर्ष 2011 में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट से अकबर अली के पिता सुलेमान की मौत हो गई थी। हालांकि विस्फोट के बाद पटाखा बनाने का लाइसेंस रद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed