फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अंबेडकरनगर में फर्जी वेबसाइट बना ठगी

अंबेडकरनगर में फर्जी वेबसाइट बना ठगी

Fri, 26 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में फर्जी वेबसाइट बना ठगी
अंबेडकरनगर। हूबहू बाल विकास विभाग की जैसी फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाजों ने फर्जी ढंग से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, टीचर समेत साढ़े तीन हजार पदों पर भर्ती के नाम पर करीब 50 लाख रुपये हड़प लिए। फर्जीवाड़े से बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा है। जिम्मेदार अफसर ऐसी रिक्तियों से इन्कार कर रहे हैं। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से जिला मुख्यालय समेत अन्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित साइबर कैफे पर लोगों की भीड़ दिख रही थी। पता चला कि बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी टीचर, आंगनबाड़ी वर्कर व आंगनबाड़ी सहायिका के लगभग साढ़े तीन हजार पद रिक्त हैं। जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। हूबहू सरकारी जैसी फर्जी वेबसाइट (www.cdeo.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा था। इसके लिए बाकायदा आवेदन शुल्क भी लिया जा रहा था। जिला मुख्यालय स्थित साइबर कैफे के संचालक राहुल ने बताया कि सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपये फीस जमा कराई गई। 20 हजार से अधिक लोग अब तक आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन

खास बात यह कि विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कुछ लोगों ने तैनाती को लेकर बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया, तो जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी हुई। उन्होंने जब इस संबंध में पूछताछ की तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई भी रिक्तियां नहीं निकली हैं। यह वेबसाइट पूरी तरह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा गया है पत्र
बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, वर्कर, टीचर व सहायिका के लिए जो ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है। शासन स्तर पर ऐसी कोई भी रिक्तयां नहीं निकाली गई हैं। करीब 50 लाख के फर्जीवाड़ा की जानकारी शासन को पत्र के माध्यम से दी गई है।
- विनोद कुमार, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed