{"_id":"59b97a1f4f1c1bb6688b4629","slug":"61505327647-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। ट्रैक्टर की नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर है।
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर निवासी जमील (40) के घर अक्टूबर में वैवाहिक कार्यक्रम है। जिसको लेकर अभी से ही परिवार तैयारियों में जुटा हुई है। मंगलवार रात जमील गांव के ही उस्मान गनी (25) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी लेकर नैपालापुर से घर जा रहा था।
रास्ते में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर खैराबाद थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास सड़क पर मौजूद एक गाय को बचाने में उस्मान गनी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे तालाब में गिर गया। ट्रैक्टर पर मौजूद जमील व उस्मान गनी, वाहन के नीचे दब गए।
विज्ञापन
वाहन तालाब में गिरने की आवाज सुनकर अकबरपुर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आननफानन दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक जमील व उस्मान गनी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में उस्मान गनी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।