फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 lakh rupees scam in bank of baroda of inayatnagar ayodhya branch.

Bank of baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में 6 लाख रुपये का गबन, आठ के विरुद्ध दर्ज कराया गया मुकदमा

Sun, 03 Jul 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

यूपी ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा इनायतनगर में पूर्व के शाखा प्रबंधक एवं कर्मियों द्वारा 6 लाख 35 हजार इक्यानवे रुपये उन्नीस पैसे के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
6 lakh rupees scam in bank of baroda of inayatnagar ayodhya branch.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक इनायतनगर शाखा में 6 लाख 35 हजार रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शाखा प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू ने सात बैंक शाखा कर्मी सहित 8 लोगों के विरुद्ध इनायत नगर थाने में गबन एवं धोखाधड़ी की गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के बाद इनायत नगर पुलिस प्रकरण की गहन छानबीन में जुटी है। शाखा प्रबंधक नायडू के मुताबिक इनायत नगर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक द्वारा इनायत नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है गया कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई आंतरिक जांच में यह पाया गया कि शाखा में 6 लाख 35 हजार 91 रुपए 19 पैसे की धनराशि का गबन बैंक कर्मियों सहित अन्य द्वारा कर लिया गया है।
विज्ञापन


उक्त धोखाधड़ी एवं गबन में तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद इकबाल पुत्र मोहम्मद हुसैन, शाखा प्रबंधक जय प्रकाश राय पुत्र हरिहर प्रसाद राय एवं शुभम द्विवेदी पुत्र आनंद प्रकाश द्विवेदी सहायक प्रबंधक, रवि प्रकाश राय पुत्र हरिहर प्रसाद राय, सहायक प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा पुत्र महादेव प्रसाद मिश्रा, शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश पांडे पुत्र कन्हैयालाल पांडे, सहायक शाखा प्रबंधक राजेश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र विनोद चंद्र सहायक प्रबंधक तथा राज नारायण मिश्रा पुत्र सत्य प्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट इनायतनगर तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि यह केस जिलाधिकारी के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में इनायत नगर शाखा प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस ने दर्ज किया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मामले में उपरोक्त 8 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना इनायत नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार पटेल द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed