फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 year old ram parivar stolen.

रातों-रात कहां अंर्तध्यान हुआ 500 साल पुराना ये राम परिवार?

Mon, 20 Oct 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 20 Oct 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
500 year old ram parivar stolen.

पयागपुर राजघराने के शिवाला से अष्टधातु की 1.60 क्विंटल वजनी बेशकीमती मूर्तियां शनिवार रात चोरी हो गईं।

विज्ञापन


करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की कीमत की राम और हनुमान की मूर्तियों को दो युवक पुजारी व एक कर्मचारी को घायल कर उठा ले गए। कोट बाजार और भूपगंज बाजार के बीच राजघराने का पत्थर शिवाला मंदिर है।

500 साल से अधिक पुराने मंदिर में अष्टधातु की राम-लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता तथा हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित हैं। पुजारी राजेंद्र ने देर रात में राज परिवार के जयेंद्र विक्रम सिंह को फोन कर रिश्तेदारी से दो मेहमानों के आने की सूचना दी।
विज्ञापन


सुबह मंदिर परिसर के व्यापारी श्याम वैश्य अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो मंदिर का पूर्व मुख्य पुजारी बच्चाराम मंदिर के पीछे के हिस्से में बेहोशी की हालत में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम ने वर्तमान पुजारी राजेंद्र को सूचना देने के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब कोई आहट न मिली तो वह मंदिर परिसर में स्थित राजेंद्र के कमरे तक पहुंचे।

पुजारी हुआ बेहोश

500 year old ram parivar stolen.

वहां पर पुजारी राजेंद्र और चौकीदार कैलाश बेहोशी की हालत में मिले। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने मंदिर में देखा तो अष्टधातु की भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाएं गायब थी।

तत्काल जयेंद्र विक्रम सिंह को सूचना दी गई। लखनऊ में होने के चलते उन्होंने पयागपुर थानाध्यक्ष संजय दुबे को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक आरएल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्रा, सीओ बलराम सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों सीएचसी में भर्ती कराया गया।

राजमहल के प्रबंधक व अधिवक्ता राकेश सिंह ने बताया कि चोरी गई दोनों प्रतिमाएं अष्टधातु की काफी पुरानी थी। जिनकी कीमत डेढ़ अरब से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed