{"_id":"60e54bcb8ebc3e72da7066c3","slug":"50-thousand-bounty-goon-naushad-arrested-after-encounter-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: 50 हजार का इनामी नौशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार हुआ, एक पुलिस कर्मी को भी लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: 50 हजार का इनामी नौशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार हुआ, एक पुलिस कर्मी को भी लगी गोली
Wed, 07 Jul 2021 12:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:09 PM IST
सार
गोहत्या में वांछित नौशाद को बलरामपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी हेमंत कुटियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी नौशाद उर्फ गंगे पुत्र जब्बार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। नौशाद पर पिछले महीने ही इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उतरौला कोतवाल पंकज सिंह की टीम ने गेडास बुजुर्ग रोड के पास फायर स्टेशन के निकट मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें वह गोहत्या में वांछित था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बुधवार सुबह करीब 3:00 से 4:00 के बीच मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल से जा रहे नौशाद एवं उसके एक अन्य साथी को पुलिस टीम द्वारा बदलपुर चौखड़िया के पास रोकने का प्रयास किया गया जिसमें उसने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
अपने बचाव में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया। जिसमे नौशाद के पैर में गोली लगी। घायल होकर वह मोटरसाइकिल से गिर गया।
अंधेरे व जमीनी बनावट का लाभ उठाकर इसका साथी फरार हो गया साथी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं। घायल अपराधी नौशाद को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।